Ticker

10/recent/ticker-posts

Ahoi Mata Aarti Lyrics in Hindi - अहोई माता की आरती हिंदी लिरिक्स





Ahoi Mata Aarti






इस वर्ष 28 अक्टूबर 2021, दिन गुरुवार को अहोई अष्‍टमी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन माता पार्वती और अहोई माता की पूजन किया जाता हैं। अहोई अष्‍टमी पर्व को मनाते हुए भारतीय महिलाएं जहां पौराणिक रीतिपूर्वक व्रत-उपवास करती हैं वहीं सांस्कृतिक उमंग द्वारा उत्सव का रूप भी प्रदान करती हैं। कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी अहोई अथवा आठें कहलाती है। यह व्रत दीपावली से ठीक एस सप्ताह पूर्व आता है। कहा जाता है इस व्रत को संतान वाली स्त्रियां करती हैं



Song - Jai Ahoi Mata

Singer - Komal Pathak

Music - Satish Dehra

Lyrics - Traditional

Label - Ambey

Digital Work - Vianet Media

Parent Label - Shubham Audio Video








Download Now:
MP3 |

MP4 |

M4A














LISTEN SONG ONLINE







यह भी देखें - You May Also Like









Ahoi Mata Aarti Lyrics in Hindi - अहोई माता की आरती हिंदी लिरिक्स


जय अहोई माता,

जय अहोई माता ।

तुमको निसदिन ध्यावत,

हर विष्णु विधाता ॥

॥ ॐ जय अहोई माता॥



ब्रह्माणी, रुद्राणी, कमला,

तू ही है जगमाता ।

सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत,

नारद ऋषि गाता ॥

॥ ॐ जय अहोई माता॥



माता रूप निरंजन,

सुख-सम्पत्ति दाता ।

जो कोई तुमको ध्यावत,

नित मंगल पाता ॥

॥ ॐ जय अहोई माता॥



तू ही पाताल बसंती,

तू ही है शुभदाता ।

कर्म-प्रभाव प्रकाशक,

जगनिधि से त्राता ॥

॥ ॐ जय अहोई माता॥



जिस घर थारो वासा,

वाहि में गुण आता ।

कर न सके सोई कर ले,

मन नहीं घबराता ॥

॥ ॐ जय अहोई माता॥



तुम बिन सुख न होवे,

न कोई पुत्र पाता ।

खान-पान का वैभव,

तुम बिन नहीं आता ॥

॥ ॐ जय अहोई माता॥



शुभ गुण सुंदर युक्ता,

क्षीर निधि जाता ।

रतन चतुर्दश तोकू,

कोई नहीं पाता ॥

॥ ॐ जय अहोई माता॥



श्री अहोई माँ की आरती,

जो कोई गाता ।

उर उमंग अति उपजे,

पाप उतर जाता ॥



ॐ जय अहोई माता,

मैया जय अहोई माता ।



CATEGORIES



Print Friendly and PDF

Post a Comment

0 Comments