Ticker

10/recent/ticker-posts

12 Jyotirlinga Jaap Lyric in Hindi - Katha Barah Jyotirling Ki - सौराष्ट्रे सोमनाथं च श्रीशैले मल्लिकार्जुनम्। हिंदी लिरिक्स






Songs Info : 12 Jyotirlinga Jaap Song Hindi Lyrics.This hindi song
Sung By : Anuradha Paudwal This version of song is written by Shekhar Sen.It is written very beautifully,
if you like this song, then share it with others,
share it with your friends or Facebook or Whatsapp and give us support.



12 Jyotirlinga Jaap
















Table of Content Song Details
1.Lord Krishna Bhajan List
2.Lord Hanuman Bhajan List
3.Lord Shiv Shankar Bhajan List
4.Lord Shanidev Bhajan List
5.Lord Ganesh Bhajan List
6.Dhiraj Kant Popular Bhajan
7.Lord Rama Bhajan List
8.Gulshan Kumar Popular Bhajan List
9.LAKHBIR SINGH LAKKHA Popular Bhajan List




Download MP3 Song / RINGTONE / HD QUALITY VIDEO Now:




Download



Download 12 Jyotirlinga Jaap - Mp3 Song by Anuradha Paudwal,12 Jyotirlinga Jaap in 190kbs & 320Kbps only on https://downloadbhajanmp3.blogspot.com/. From New Music Album "Katha Barah Jyotirling Ki - Mp3 Songs". Free Download or listen online - in HD High Quality Audio.





WATCH VIDEO IN HD QUALITY








यह भी देखें - You May Also Like






Read Lyric in Hindi





सौराष्ट्रे सोमनाथं च श्रीशैले मल्लिकार्जुनम्।


उज्जयिन्यां महाकालमोंकारंममलेश्वरम्॥

परल्यां वैद्यनाथं च डाकिन्यां भीमशंकरम्।


सेतुबन्धे तु रामेशं नागेशं दारुकावने॥

परल्यां वैद्यनाथं च डाकिन्यां भीमशंकरम्।


सेतुबन्धे तु रामेशं नागेशं दारुकावने॥



1. सोमनाथ ज्योतिर्लिंग: इसे पृथ्वी का पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। यह गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थापित है। शिवपुराण में बताया गया है कि दक्ष प्रजापति ने चंद्रमा को क्षय रोग का श्राप दिया था, तब इससे मुक्ति के लिए चंद्रमा यहां पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तप किया था। ऐसी भी मान्यता है कि चंद्रदेव ने इस शिव लिंग की स्थापना की थी।



2. मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग: यह ज्योतिर्लिंग मद्रास में कृष्णा नदी के किनारे श्रीशैल पर्वत पर स्थापित है। इस पर्वत को कैलाश के समान दर्जा प्राप्त है।



3. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग: यह ज्योतिर्लिंग मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थापित है। यह एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। यहां की भस्म आरती काफी प्रसिद्ध है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, अकाल मृत्यु से मुक्ति पाने के लिए यहां भगवान शिव की पूजा करने से लाभ मिलता है।



4. ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग: यह ज्योतिर्लिंग मध्यप्रदेश के ॐकारेश्वर में स्थापित है, जो नर्मदा तट पर स्थित है।



5. वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग: यह ज्योतिर्लिंग झारखंड के देवघर में स्थित है। बाबा वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग जिस स्थान पर स्थापित है, वह वैद्यनाथ धाम के नाम से दुनिया भर में प्रसिद्ध है।



6. भीमशंकर ज्योतिर्लिंग: यह ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के पूणे जिले में सह्याद्रि नामक पर्वत पर भीमा नदी के किनारे स्थापित है। यह ज्योतिर्लिंग मोटेश्वर महादेव के नाम से भी प्रसिद्ध है।



7. रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग: यह ज्योतिर्लिंग तमिलनाडु के रामनाथपुरम में स्थापित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम ने लंका विजय से पूर्व यहां पर शिवलिंग स्थापित की थी और भगवान शिव की अराधना की थी। इस वजह से इसे रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग कहा गया। यह चार धामों में से एक है।



8. नागेश्वर ज्योतिर्लिंग: यह ज्योतिर्लिंग गुजरात के द्वारकाधाम के निकट स्थापित है। भगवान शिव का एक नाम नागेश्वर भी है यानि नागों के ईश्वर।



9. विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग: यह ज्योतिर्लिंग उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित है, इस नगर का पौराणिक नाम काशी है, इसलिए यह ज्योतिर्लिंग को काशी विश्वनाथ के नाम से भी प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि भगवान शिव काशी के राजा हैं, और वे यहां के लोगों की रक्षा करते हैं।



10. त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग: यह ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के नासिक से 25 किलोमीटर दूर त्र्यंम्बकेश्वर में गोदावरी नदी के पास स्थापित है। कहा जाता है कि गौतम ऋषि और गोदावरी नदी ने भगवान शिव से यहां पर निवास करने का निवेदन किया था, जिसके परिणामस्वरूप भगवान शिव ज्योतिर्लिंग रूप में स्थापित हो गए।


11. केदारनाथ ज्योतिर्लिंग: भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में केदारनाथ सबसे ऊंचाई पर स्थित है, यह उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में है। केदारनाथ के दर्शनों के लिए बैशाखी बाद गर्मियों में इस मंदिर को खोला जाता है, दीपावली के बाद पड़वा के दिन मंदिर के द्वार बंद होते हैं।



12. घुमेश्वर ज्योतिर्लिंग: यह ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एलोरा गुफा के पास वेसल गांव में स्थापित है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से यह अंतिम ज्योतिर्लिंग है।








Pleas Like And Share This @ Your Facebook Wall We Need Your Support To Grown UP | For Supporting Just Do LIKE | SHARE | COMMENT ...





CATEGORIES



Print Friendly and PDF

Post a Comment

0 Comments